HAESO GAMES

Boobytrap Defense: पहली लड़ाई कैसे खेलें

पहले दुश्मनों का रास्ता देखें। निर्माण बटन को मैदान पर खींचें। जाल का प्रकार और उसकी पहुँच दिखने पर, जिस खाने में उसे लगाना है वहाँ उँगली छोड़ें।

पहली लहर का वीडियो हिन्दी कैप्शन के साथ देखें

पहली लहर शुरू होने से पहले

अभ्यास की लड़ाई में तीन लहरें हैं। गेम की सेटिंग में English चुन सकते हैं। गाइड और वीडियो के कैप्शन हिन्दी में हैं। गेम मुफ़्त है और इसमें विज्ञापन हैं।

अंग्रेज़ी इंटरफ़ेस के साथ Android पर पहली लहर

मोड़ पर जाल लगाएँ

ऐसा खाना चुनें जहाँ से जाल रास्ते पर चलते दुश्मनों तक पहुँच सके। एक बार लगाने के बाद उसी लड़ाई में उसे दूसरी जगह नहीं ले जा सकते।

सोना कहाँ खर्च करें

रास्ते का कोई हिस्सा खुला है तो वहाँ नया जाल लगाएँ। अगर एक ही तरह के कई जाल पहले से लगे हैं, तो एक अपग्रेड से वे सभी मज़बूत होते हैं।

अगली लहर के लिए जाल बचाएँ

जब रिज़र्व स्लॉट खुल जाएँ और जगह खाली हो, तब तैयारी के दौरान दिखे कुछ जाल बाद के लिए रख सकते हैं। सोना जाल लगाने पर खर्च होता है।